25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर
अजगर ने बकरे को निगला, जानिए फिर क्या हुआ?
Play video

अजगर ने बकरे को निगला, जानिए फिर क्या हुआ?

सागर. उत्तर वन मंडल के रिछावर गांव में शनिवार को एक अजगर ने बकरे को निगल लिया। अजगर से बकरे को छुड़ाने लोगों ने कोशिश की और डायल - 100 पर फोन कर मदद मांगी। सूचना के बाद बहेरिया पुलिस मौके पर पहुंची और सूचना उत्तर वन मंडल के एसडीओ हेमंत यादव को दी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया। उप वन मंडल अधिकारी यादव ने बताया कि वनपाल देवेंद्र राय, केके प्रजापति के साथ सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को लेकर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। अकील बाबा ने बड़ी मशक्कत से अजगर के मुंह से बकरे को छुड़ाया और उसे बोर में भरकर वन विभाग की तिनसुआ वीट में छोड़ा गया। इस रेस्क्यू में दयाराम सौर, नरेंद्र राजपूत का भी योगदान रहा। एसडीओ हेमंत यादव ने बताया कि अमले को रिछावर निवासी देवेंद्र रजक को बकरे का मुआवजा दिलाने प्रकरण तैयार करने निर्देश दिए हैं।
Google source verification

सागर

image

Madan Tiwari

Aug 25, 2024

वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

सागर. उत्तर वन मंडल के रिछावर गांव में शनिवार को एक अजगर ने बकरे को निगल लिया। अजगर से बकरे को छुड़ाने लोगों ने कोशिश की और डायल – 100 पर फोन कर मदद मांगी। सूचना के बाद बहेरिया पुलिस मौके पर पहुंची और सूचना उत्तर वन मंडल के एसडीओ हेमंत यादव को दी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया। उप वन मंडल अधिकारी यादव ने बताया कि

वनपाल देवेंद्र राय, केके प्रजापति के साथ सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को लेकर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। अकील बाबा ने बड़ी मशक्कत से अजगर के मुंह से बकरे को छुड़ाया और उसे बोर में भरकर वन विभाग की तिनसुआ वीट में छोड़ा गया। इस रेस्क्यू में दयाराम सौर, नरेंद्र राजपूत का भी योगदान रहा। एसडीओ हेमंत यादव ने बताया कि अमले को रिछावर निवासी देवेंद्र रजक को बकरे का मुआवजा दिलाने प्रकरण तैयार करने निर्देश दिए हैं।