25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर
VIDEO : रात 3.20 बजे हाइवे पर पकड़ा गोवंश से भरा ट्रक, क्रूरता से वाहन में भरने से 4 की मौत
Play video

VIDEO : रात 3.20 बजे हाइवे पर पकड़ा गोवंश से भरा ट्रक, क्रूरता से वाहन में भरने से 4 की मौत

बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात 3.20 बजे सिविल लाइन थाना पुलिस ने नेशनल हाइवे-44 स्थित बम्हौरी तिराहे पर गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा।
Google source verification

सागर

image

Madan Tiwari

Feb 14, 2025

सागर. गोवंश की तस्करी को लेकर सवा दस घंटे में 2 बड़ी कार्रवाई हुई हैं। बुधवार शाम 5 बजे सानौधा थाना क्षेत्र में गोरक्षकों ने हडि्डयों से भरा ट्रक पकड़कर पुलिस को सौंपा था तो इसके बाद बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात 3.20 बजे सिविल लाइन थाना पुलिस ने नेशनल हाइवे-44 स्थित बम्हौरी तिराहे पर गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा। पुलिस ने जब ट्रक को खुलवाकर देखा तो उसमें छलनी लगाकर 48 गोवंश को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया। तस्कारों ने गोवंश को इतनी क्रूरता से ट्रक में बांधा थी कि जब गोवंश को बाहर निकाला तो उसमें 4 मृत अवस्था में मिले। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जीवित मिले 44 गोवंश को दयोदय गोशाला में छुड़वाया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।