देवरी कलां. देवरी नगर में शुरू हो रही भागवत कथा की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा देवरी नगर के महाकाली मठ से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होते हुए एक निजी गार्डन पहुंची, कलश यात्रा में महिलाएं एवं छोटी-छोटी बच्चियां अपने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा मे शामिल हुई।