6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर के बौंली में गुर्जर नेता किरोड़ी बैंसला ने सरकार पर साधा निशाना, भर्ती को लेकर रखी ये मांग, देखें विडियो
Play video

सवाई माधोपुर के बौंली में गुर्जर नेता किरोड़ी बैंसला ने सरकार पर साधा निशाना, भर्ती को लेकर रखी ये मांग, देखें विडियो

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

सवाई माधोपुर
बौंली/ गंगापुर सिटी। गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी बैंसला रविवार को बौंली दौरे पर रहे। देव छात्रावास के पास आयोजित हुई गुर्जर समाज की बैठक में बैंसला का स्वागत किया गया। बैठक में गुर्जर आरक्षण आंदोलन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस वक्ताओं ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए गुर्जर समाज को धोखा देने की बात कहते हुए आरक्षण की लड़ाई में एक जुट होने की अपील की। कैप्टन हरिप्रसाद तंवर व एडवोकेट शैलेंद्र ने मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा का विरोध करने की बात कही। कर्नल किरोड़ी बैंसला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 2000 पटवारियों की भर्ती में एमबीसी के तहत समाज को केवल एक सीट मिली, जो एक प्रतिशत आरक्षण के अनुसार भी 20 होनी चाहिए थी। साथ ही पूर्व में हुए समझौतों के क्रियान्वयन न होने के कारण बैंसला ने घोषणा में कहा कि यदि सरकार द्वारा समाज की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सवाईमाधोपुर आने वाली मुख्यमंत्री की गौरवयात्रा को बनास पुल से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी से जुड़ने के सवाल पर बैंसला ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधि राजनैतिक चर्चा के लिए आते हैं, लेकिन वे सिर्फ समाज के लिए लड़ेंगे।

 

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़