1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर

बिना मैदान व संसाधन कैसे निखरेंगे हमारे तीरंदाज

बदहाल हो रहा तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र संसाधनों का भी टोटा

Google source verification

सवाईमाधोपुर. अर्जुन बनने की हसरत लेकर आए सवाईमाधोपुर जिले के तीरंदाज संसाधन और प्रशिक्षण के अभाव में वांछित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा है। आलम यह है कि धीरे.धीरे खिलाडिय़ों का खेल के प्रति रूझान भी घटने लगा है। 2015 में तात्कालीन विधायक राजकुमारी दीयाकुमारी के अथक प्रयासों से करीब 2 वर्ष पूर्व अन्तरराष्ट्रीय तीरंदाज लिंबाराम ने जिले में तीरंदाजी खेल की शुरुआत की थी। इसके बाद यहां अस्थाई प्रशिक्षक नियुक्त किया गया। खेल से संबंधित कुछ सुविधाएं भी जुटाई और कॉमर्स कॉलेज मैदान पर खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण की सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन एक मात्र अस्थाई कोच के चले जाने से प्रतिभाओं को गत छह माह से उचित मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है। इसके अभाव में उन्हें खेल की बारीकियां और खेल प्रतियोगिताओं के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। अब एक दर्जन से अधिक तीरंदाज अपने स्तर पर ही तैयारी करने को मजबूर है।
नहीं है धुनष-बाण, टारगेट भी टूटा
तीरंदाजी के स्थाई प्रशिक्षक के साथ-साथ धनुष बाण की कमी भी बनी है। 2016 में जुड़े खिलाडिय़ों के पास ही धनुष बाण है। इसके चलते खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे है। प्रमुख रूप से काम आने वाला टारगेट बोर्ड भी टूट गया है।
मैदान भी हो रहा बदहाल
शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में बनाए गए तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र के हाल भी बदहाल है। मैदान में कटीली झाडिय़ांं व बारिश का पानी जमा होने से कीचड़ जमा हुआ है। ऐसे में यहां पर अभ्यास करना खिलाडिय़ों का अभ्यास करना नामुमकिन है।
कई प्रतिभाओं ने मनवाया है लोहा
जिले में प्रतिभाओंं की कोई कमी नहीं है। संसाधनों की कमी के बावजूद भी तीरंदाजी के खेल में जिले की कई प्रतिभाओं ने अपना लोहा मनवाया है। जिले में यशी शर्मा, यशस्वी आदि बालिकाओं ने तीरंदाजी में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं कॉलेज में पूर्व छात्रासंघ अध्यक्ष श्रुति जादौन ने भी तीरंदाजी के खेल में प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वहीं पूर्व में पीजी कॉलेज की तीरंदाजी की अन्तर महाविद्यालयी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था।
इनका कहना है…
पीजी कॉलेज में तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र फिलहाल बारिश के कारण खराब हो रहा है। इसे जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।
-गोपाल मीणा, , प्राचार्य, शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़