25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिवनी
Video: किसान परेशान, सडक़ पर उतरकर किया चक्काजाम
Play video

Video: किसान परेशान, सडक़ पर उतरकर किया चक्काजाम

दोनों तरफ वाहन की लंबी लाइन लगी रही।
Google source verification

सिवनी. प्रशासन के लाख दावों के बावजूद जिले में यूरिया की किल्लत बनी हुई है। किसान वितरण केन्द्रों पर चक्कर पर चक्कर लगा रहा है। इसके बावजूद भी उन्हें यूरिया खाद नहीं मिल रही है। वहीं कई किसान कम मात्रा में यूरिया मिलने से भी नाराज है। उनका कहना है कि खेतों में फसल को अब यूरिया की सख्त जरूरत है। प्रशासन उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। मंगलवार को वितरण केन्द्र पर अव्यवस्था एवं यूरिया न मिलने से नाराज किसानों ने लखनादौन-घंसौर सडक़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ऐसे में सडक़ के दोनों तरफ वाहन की लंबी लाइन लगी रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया। जाम के दौरान काफी देर तक एक एम्बुलेंस भी फंसी रही।

भेदभाव का लगाया आरोप
किसानों का कहना था कि वे काफी दिन से वेयर हाउस एवं वितरण केन्द्र का चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें यूरिया नहीं दी जा रही है। केन्द्र पर मौजूद कर्मचारी हर दिन अगले दिन आने को कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। वहीं कई व्यापारियों को यूरिया दे दी जा रही है। जिससे वे महंगे दाम पर बेच रहे हैं। केन्द्रों पर किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि केन्द्र पर प्रशासन को व्यवस्था बनानी चाहिए। नियम के अनुसार यूरिया का वितरण करना चाहिए।