सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ऑटो को कब्जे में ले लिया।
सिवनी. छिंदवाड़ा रोड स्थित रेलवे फाटक रविवार रात एक ओवरलोड माल वाहन ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। दरअसल रविवार रात लगभग 8 बजे नैनपुर-छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन के परिचालन के लिए रेल फाटक बंद किया गया। ट्रेन गुजरने के बाद विपरित दिशा से आ रहे एक ऑटो माल वाहक वाहन ने टक्कर मारकर रेल फाटक का एक बैरियर तोड़ दिया। हालांकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ऑटो को कब्जे में ले लिया।