
सिवनी. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। कोतवाली प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि 30 नवंबर को स्मार्ट प्वाइंट मैनेजर विक्रम दाहिया निवासी भैरोगंज ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके माल से रोजमर्रा का उपयोग किए जाने वाला सामान चोरी किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। जिसमें पता चला कि कर्मचारी द्वारा ही चोरी की जा रही है। पुलिस ने आरोपी अरी थाना के जुम्माटोला निवासी ओमप्रकाश चौधरी(28) को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 85 हजार रुपए का सामान बरामद किया। इसमें नहाने का साबुन, क्रीम सहित अन्य सामान शामिल है।