27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपुरी
तेज धमाके के साथ मकान पर गिरा फाइटर प्लेन का टुकड़ा, मचा हड़कंप
Play video

तेज धमाके के साथ मकान पर गिरा फाइटर प्लेन का टुकड़ा, मचा हड़कंप

Shivpuri News : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक आसमान से भारी भरकम वस्तु एक मकान पर आ गिरा। तेज धमाके की आवाज सुन आस-पास के लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकले।
Google source verification

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक आसमान से भारी भरकम वस्तु एक मकान पर आ गिरा। तेज धमाके की आवाज सुन आस-पास के लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकले। लोगों ने देखा कि मकान पर एक फाइटर प्लेन का टुकड़ा गिरा है, जिससे मकान पूरा क्षतिग्रस्त हो गया है। जिले के पिछोर में ठाकुर बाबा मंदिर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे मनोज सगर पिता भागचंद सगर के मकान पर फाइटर प्लेन का टुकड़ा गिरा। घटना में मकान का पूरा छत ध्वस्त हो गया है। हादसे के समय मकान मे चार लोग मौजूद थे लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी थाने में दी। सूचना मिलते ही टीआई जितेंद्र मावई घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।