26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीधी
जीप से टकराई डायल-100, टला बड़ा हादसा
Play video

जीप से टकराई डायल-100, टला बड़ा हादसा

कलेक्ट्रेट मार्ग में जिला पंचायत कार्यालय के सामने हुआ हादसा
Google source verification

सीधी। शहर के कलेक्ट्रेट मार्ग में सामने जा रही जीप के अचानक मुड़ जाने से पीछे से आ रही डायल-100 वाहन उससे टकरा गई। डायल 100 वाहन की गति धीमी होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि इस हादसे में डायल 100 वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना जिला पंचायत कार्यालय के सामने मंगलवार को अपरान्ह 3.30 बजे की है।

बताया गया जीप क्रमांक एमपी 53 सीए 5962 कॉलेज की तरफ से कलेक्ट्रेट की ओर आ रही थी। उसके पीछे पुलिस का डायल 100 वाहन लगा था। जिला पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचते ही जीप चालक ने बिना इंडीकेटर दिये अचानक जीप को जिला पंचायत कार्यालय के रूट में मोड़ दिया, जिससे डायल 100 वाहन आकर उससे टकरा गई। वाहन में मौजूद पुलिस द्वारा जीप को चालक सहित सिटी कोतवाली ले जाया गया।