
अपने भाई के साथ सगुन फोटो सोर्स : AI@Grok
Sidhi News : सीधी में राखी के पहले एक बहन अपने भाई से सदा के लिए बिछुड़ गई। वाहन हादसे ने उसकी जान ले ली। दुर्घटना में भाई भी बुरी तरह घायल हो गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कठर्रा के पास एक बस ने बच्चों से भरे स्कूल ऑटो को टक्कर मार दी। इससे छात्रा सगुन की मौत हो गई। उसका भाई स्वास्तिक(4) और एक अन्य छात्रा भी घायल हो गई। बेटी सगुन की मौत और बेटे के घायल हो जाने पर पिता फूटफूटकर कर रोए। मंगलवार को सुबह भी सपही स्थित उनके घर पर मातम पसरा है।
कठर्रा के पास तेज रफ़्तार बस ने स्कूल जा रहे बच्चों से भरे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। बस की जोरदार टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। मौके पर चीखपुकार मच गई। इस हादसे में ऑटो में सवार छात्रा सगुन (7) पिता सुखेंद्र साकेत निवासी सपही की मौत हो गई, जबकि उसका भाई स्वास्तिक(4) गंभीर घायल और एक अन्य छात्रा सुरभि साकेत भी घायल हो गई। उनको तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, कुबरी गांव स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढऩे वाले बच्चों को सोमवार सुबह बजे ऑटो चालक सोनू यादव लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में टीआइ राजेश पांडेय ने बताया, बस जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया।
परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद सगुन साकेत को भी तुरंत अस्पताल ले गए थे लेकिन उसने दम तोड़ दिया। भाई स्वास्तिक की हालत अभी भी गंभीर है। बेटी की मौत और बेटे की गंभीर हालत को देखकर पिता सुखेंद्र साकेत रो रहे हैं। हादसे के दूसरे दिन मंगलवार को भी उनके घर में शोक और सन्नाटा पसरा है जबकि पूरा शहर रक्षाबंधन के महापर्व की तैयारी में लगा है। परिजनों ने बताया कि पिता सुखेंद्र को गहरा सदमा लगा है।
हादसे के बाद ऑटो चालक भी फरार हो गया। बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम ऑटो चालक को भी ढूंढ रही है।
Updated on:
25 Aug 2026 08:41 am
Published on:
25 Aug 2026 08:39 am
