25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीधी
धान उपार्जन केंद्र में हुआ अग्रि हादसा, बारदाने जलकर खाक
Play video

धान उपार्जन केंद्र में हुआ अग्रि हादसा, बारदाने जलकर खाक

चौफाल केंद्र क्रमांक-1 की घटना
Google source verification

सीधी। धान उपार्जन केंद्र चौफाल क्रमांक-1 के परिसर में रखे बारदानों की गठान में रविवार की शाम करीब 5.30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस अग्रिहादसे में बारदाने के 11 गठान जलकर खाक हो गए।

पत्रिका से चर्चा के दौरान उपार्जन केंद्र प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया, उपार्जन केंद्र परिसर में ही शाम को बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बारदाने जलने लगे। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जैसे ही बारदानों में आग धधकने लगी। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन बोरो की आग बुझ नहीं रही थी। फायर ब्रिगेड पहुंचने पर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। तब तक बारदानों की 11 गठाने जल कर खाक हो चुकी थी। जबकि 9 गठानों को बचा लिया गया। केंद्र प्रभारी सिंह ने बताया, बारदानों की 20 गठाने प्राप्त हुई थी, जिसमें 11 गठाने अग्रिहादसे में जलकर खाक हो गई हैं। केंद्र अभी तक धान का उपार्जन नहीं होने से अनाज का नुकसान नहीं हुआ।