24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीधी
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ किया गया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Play video

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ किया गया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

हर्षोल्लाश मनाई गई अनंत चतुर्दशी, गणेश पंडालों में आयोजित किये गए कन्या भोज व भंडारे
Google source verification

सीधी। जिले भर में मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयघोष के साथ किया गया। शहरी क्षेत्र में बारिश के दौरान धूमधाम के साथ गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस दौरान शामिल युवा श्रद्धालु एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए घंटो डीजे की धुन देवा ओ देवा गणपति देवा, तुमसे बढक़र कौन पर थिरकते रहे।

इससे पूर्व स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोचार के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना किया। शहर में सुबह करीब 9 बजे से गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा शुरू हो गई थी। बाजार क्षेत्र मेें सोनांचल बस स्टैंड, सर्राफा बाजार, पटेलपुल, गोपालदास मार्ग, स्टेडियम मार्ग, करांैदिया उत्तर, पड़ैनिया, पुरानी सीधी मड़रिया, पुलिस लाइन क्षेत्र आदि में स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं की 10 दिन बाद विसर्जन किया गया। शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तगण बारिश में भीगते हुए ढोल, नगाड़ो एवं डीजे में बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर डांस किया। अनंत चर्तुदशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कई भक्त काफी भावुक भी नजर आए। कुछ भक्तों का कहना था कि गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर 10 दिनों तक उनकी आराधना में वक्त गुजरा। अब गणपति प्रतिमाओं से बिछडऩे का समय आने पर काफी मायूसी हो रही है। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोन सहित जिले की अन्य नदियों में 380 गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

सोन सहित अन्य पवित्र नदियों में किया गया विसर्जन, सुरक्षा के रहे इंतजाम-
गणेश मूर्तियों का विसर्जन जिले की पवित्र सोन नदी के विभिन्न घाटों के साथ ही महान व गोपद नदी में भी किया गया। सीधी शहर व कमर्जी अंचल में स्थापित की गई गणेश मूर्तियों का विसर्जन सोन नदी के गऊघाट में किया गया, यहां सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्त गण गहरे पानी में न जाएं इसके लिए पुलिस द्वारा बैरीकेटिंग भी गई थी। इसी तरह सोन नदी के अन्य घाटों के साथ गोपद व महान नदी के घाटों में भी विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ ही पुलिस बल तैनात रहा।

गणेश पंडाल में कन्या भोज व भंडारे का हुआ आयोजन-
शहर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थापित की गई गणेश प्रतिमा स्थल पर सोमवार एवं मंगलवार को कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, इसके बाद विधिवत पूजा अर्चना के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तगण नाचते गाते गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

नपा के अस्थाई कुंड में एक दर्जन से अधिक प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन-
सुरक्षा के लिहाज से शहर के छत्रसाल स्टेडियम में ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा की गई थी। मैदान में पानी से भरा अस्थाई कुंड बनाया गया था। जिसमें गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करीब एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। नपा के अस्थाई कुंड में छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन की व्यवस्था थी। यहां व्यवस्था बतौर नपा के कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के गोपाल दास बांध एवं मूड़ी तालाब में भी गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया।