24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीधी
शहर में निकली भगवान रामलला आगमन यात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
Play video

शहर में निकली भगवान रामलला आगमन यात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

अयोध्या में रामलला की मूर्ति स्थापना को एक वर्ष पूरे होने पर हिंदू संगठनों द्वारा किया गया आयोजन
Google source verification

सीधी। अयोध्या में श्री राममंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर शहर के श्री रामलला आगमन यात्रा का भव्य आयोजन हिंदू संगठनों द्वारा किया गया। शनिवार को शाम करीब 6 बजे शहर सम्राट चौक पार्किंग स्थल में एकत्रीकरण के बाद शोभा यात्रा रवाना हुई जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुराने गल्ला मंडी में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा के दौरान जय श्री राम के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया।

शहर के सम्राट चौक भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा शुरू होकर अस्पताल तिराहा, गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड, लालता चौक, पटेल पुल, फूलमती देवी मंदिर, अमहा से कोतवाली रोड, पुराना हनुमान मंदिर होते हुए, शिवमंदिर पुरानी गल्ला मंडी में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा का शहरवासियों द्वारा जगह स्वागत किया गया। यात्रा में मुख्य रूप से सीधी विधायक रीती पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह, जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद्र गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, पुष्पराज ङ्क्षसह, विश्वबंधु धर द्विवेदी, मनीला सिंह, अन्नू पांडेय, मंडल अध्यक्ष सीधी मुनिराज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल रहे।

झांकियां रही आकर्षण का केंद्र-
श्री रामलला आगमन यात्रा में सजाई गई झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। यात्रा में मुख्य रूप से अयोध्या श्री राम दरबार झांकी, शिव पार्वती झांकी, शिव तांडव, बाहुबली हनुमान जी की विशालकाय झांकी, उड़ते हनुमान जी आदि आकर्षण का केंद्र बने रहे। शोभा यात्रा के दौरान भक्तगण नाचते गाते रहे।