27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीधी
शिवसेना ने जिला पंचायत का किया घेराव, मुख्य द्वार में धरने पर बैठे
Play video

शिवसेना ने जिला पंचायत का किया घेराव, मुख्य द्वार में धरने पर बैठे

जनसुनवाई के बाद अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी हुए कैद, समझाइस के बाद माने
Google source verification

सीधी। ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन से प्रभावित किसान, मजदूरों के समर्थन में वीथिका भवन में आमरण अनशन कर रहे शिवसैनिकों द्वारा मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय घेराव करते हुए मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना शुरू कर दिया गया। जनसुनवाई समाप्त होने के बाद जब अपर कलेक्टर राजेश शाही सहित अन्य अधिकारी निकले तो मार्ग अवरूद्ध था। प्रवेश व निकासी मार्ग पर शिवसैनिक व रेलवे से प्रभावित किसान, मजदूर धरने पर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे। अपर कलेक्टर ने एसडीएम गोपद बनास निलेश शर्मा को समस्या सुनने को भेजा, 15-20 मिनट तक एसडीएम की शिवसैनिकों से बातचीत चलती रही, तब अपर कलेक्टर वाहन से उतरकर कार्यालय में चले में गए। इधर एसडीएम निलेश शर्मा से शिवसैनिकों की समस्या से सुनी और राजस्व संबंधी समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर शिवसैनिक माने और धरना समाप्त किया। जिससे करीब 45 मिनट में मुख्य प्रवेश मार्ग से आवागमन बहाल हो पाया। एसडीएम को समस्याओं संबंधी कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया है।

जारी रहेगा आमरण अनशन-
शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय ने कहा, जिला पंचायत में धरना करने के बाद एसडीएम गोपद बनास ने राजस्व संबंधी अड़चनों के निराकरण का अतिशीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया है। जिसके कारण वहां तो धरना समाप्त कर दिया गया है, लेकिन वीथिका भवन परिसर में हमारा आमरण अनशन छ: दिन से जारी है, जो आगे भी मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा।

रेल मंत्री के विरूद्ध की नारेबाजी-
इसके पहले शिवसेना के पदाधिकारियों ने प्रभावित लोगों के साथ आमरण अनशन से कलेक्ट्रेट तिराहा पहुंचे, जहां रेलवे मंत्री के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय ने कहा, ललितपुर रेलवे लाइन में दो तरह की समस्याएं हैं, एक समस्या रेलवे विभाग की ओर से है और दूसरी समस्या राजस्व विभाग की ओर से। रेलवे लाइन में जिन भूमिहीन गरीब परिवारों को विस्थापित किया गया है, वो बेघर हो गए हैं। उनकी न तो कहीं सुनवाई हो रही है और न ही उन्हें न्याय मिल रहा है। शिवसेना द्वारा प्रभावित लोगों के हित में दोहरी लड़ाई लड़ी जा रही है, राजस्व विभाग के साथ ही रेलवे के विरूद्ध भी आंदोलन किया जा रहा है, जो मांगे पूरी नहीं होने तक अनवरत जारी रहेगा। इस आंदोलन प्रदर्शन में मुख्य रूप से पीडि़त किसान रंजीत सिंह, हीरा सिंह, ऋषि पांडेय, आनंद साहू, चंद्रिका कोल, रामलखन विश्वकर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, कमलभान विश्वकर्मा, राजू साहू, रमेश बंसल, मोटी बंसल सहित शिवसेना के युवा प्रदेश महामंत्री धीरज पटेल, संभाग सायोजक संत कुमार केवट, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल, सुनील रावत, रोहित राठौर, जैनेंद्र सिंह चौहान, राजन मिश्रा, राजेश सोधिया सहित कई शिवसैनिक मौजूद रहे।