24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीधी
जिला अस्पताल पहुंची कायाकल्प की टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Play video

जिला अस्पताल पहुंची कायाकल्प की टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विभिन्न वार्डों सहित, ऑपरेशन थिएटर, एक्स रे सहित अन्य सुविधाएं देखी, मरीजों का लिया हाल चाल
Google source verification

सीधी। जिला अस्पताल में कायाकल्प की टीम ने शनिवार को निरीक्षण कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। तीन सदस्यी इस टीम ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे विभाग, बच्चा वार्ड सहित अन्य वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच टीम ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए किये गए बदलाव के बारे में अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की।

बताया गया कि कायाकल्प की टीम प्रदेश स्तर पर जिले के अस्पतालों में पहुंचकर साफ-सफाई, ऑफिस मैनेजमेंट सहित विभिन्न आठ प्रकार के मापदंडों का निरीक्षण किया जाता है। क्या कमियां हैं, क्या अच्छाई है, इन सभी बिंदुओं को देखा जाता है। इसके बाद शासन को रिपोर्ट सौंपी जाती है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर जिला अस्पतालों की ग्रेडिंग की जाती है, जिसके आधार पर बजट मुहैया कराया जाता है।

दस्तावेजों का भी किया निरीक्षण-
कायाकल्प की टीम सुबह 10.30 बजे जिला अस्पताल पहुंच गई थी। प्रबंधन द्वारा टीम के स्वागत में मुख्य द्वार पर रंगोली सजाई गई थी। प्रबंधन द्वारा टीम का स्वागत किया गया। इसके बाद टीम ने शाम 5 बजे तक पूरे जिला अस्पताल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल के साफ-सफाई, संक्रमण से बचाव और रख रखाव की स्थिति को देखा और इसे और अधिक बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिये। टीम द्वारा जिला अस्पताल के कायाकल्प आवार्ड योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों की जांच की गई।

चकाचक दिखी साफ-सफाई व व्यवस्थाएं-
कायाकल्प की टीम के निरीक्षण के एक दिन पहले से ही जिला अस्पताल में विशेष साफ-सफाई की गई। मुख्य द्वार को रंगोली से सजाया गया। सभी चिकित्स व स्टाफ युनिफार्म में नजर आए। वार्डों में चादर साफ-सुथरी दिखी। मरीजों के लिए नए कंबल भी उलब्ध करा दिये गए थे। टीम में शामिल सदस्यों ने स्टाफ नर्सों से भी मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और कायाकल्प के विषय में जानकारी ली गई।

इन व्यवस्थाओं में दिये सुधारात्मक सुझाव-
कायाकल्प की टीम द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट में सुधारात्मक सुझाव देते हुए और अधिक बेहतर बनाने को कहा। इसके साथ ही दवा वितरण केंद्र में एक्सपायरी दवाओं को अलग करने सहित अन्य सुझाव दिये। टीम ने जिला अस्पताल परिसर में हर्बल गार्डन विकसित करने का भी सुझाव दिया।

इन व्यवस्थाओं की सराहना-
कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल की सर्व सुविधायुक्त ओटी, डायलिसिस एवं एनएनसीयू के व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही मेटिरनिटी विभाग के पूरे विंग की अलग व्यवस्था को सराहा।

टीम में ये रहे शामिल-
कायाकल्प टीम के यह फाइनल राउंड का निरीक्षण था। तीन सदस्यी इस टीम में डॉ.विनय रवी कुमार सतना, डॉ.नरेंद्र झामनानी कटनी तथा डॉ.कल्याणी सिंह नर्सिंग ऑफिसर सिंगरौली शामिल रहे।

वर्जन-
कायाकल्प के फाइनल राउंड की टीम द्वारा शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया है। टीम ने कई सुधारात्क सुझाव के साथ ही ओटी, पैथॉलॉजी, डायलिसिस एवं मेटरिनिटी विभाग के व्यवस्थाओं की सराहना की। टीम द्वारा रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।
डॉ.दीपारानी इसरानी, सिविल सर्जन जिला अस्पताल सीधी