27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीधी
जल भराव की समस्या लेकर सुबह-सुबह कलेक्टर आवास पहुंचे दो दर्जन ग्रामीण
Play video

जल भराव की समस्या लेकर सुबह-सुबह कलेक्टर आवास पहुंचे दो दर्जन ग्रामीण

निजी बांध में जलभराव से हो रही परेशानी का मामला, एक पक्ष कलेक्टर आवास तो दूसरा पक्ष सिटी कोतवाली पहुंचा
Google source verification

सीधी। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम गाड़ा बबन सिंह में चोरहा टोला बांध में अत्यधिक जल भराव होने से घरों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। प्रभावित लोगों द्वारा बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था शुरू की गई तो एक पक्ष ने इसका विरोध कर दिया। प्रभावित लोगों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन इसका निराकरण नहीं हुआ, लिहाजा करीब एक दर्जन प्रभावित ग्रामीण मंगलवार की सुबह शिकायत लेकर कलेक्टर आवास पहुंच गए। गार्ड द्वारा कलेक्टर से मिलने पर रोका गया तो विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। आनन-फानन में राजस्व अधिकारी कलेक्टर आवास पहुंचे और समझा बुझाकर ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और समस्या का निराकरण किया गया।

दरअसल चोरहा टोला बांध निजी बांध है, लगातार वर्षा के कारण बांध में ज्यादा जल भराव होने से दो दर्जन ग्रामीण इससे प्रभावित होने लगे, उनके घरों में पानी भरने लगा। प्रभावित लोगों ने बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए व्यवस्था बनाने को कहा तो जिनका बांध था वो नहीं माने। रविवार को इसकी शिकायत की गई थी, मौके पर पहुंचकर तहसीलदार गोपद बनास जान्हवी शुक्ला ने जिनका बांध था उन्हें पानी निकासी की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये थे। लेकिन व्यवस्था नहीं बनाई गई। रविवार और सोमवार को तेज बारिश होने के बाद जल भराव ज्यादा हो गया और लोगों के घरों में पानी घुसने लगा तो प्रभावित ग्रामीण शिकायत लेकर कलेक्टर के आवास पहुंच गए। इधर जब दूसरे पक्ष को इसकी जानकारी लगी तो करीब दो दर्जन लोग उधर से भी सिटी कोतवाली पहुंच गए।

बनने लगे थे बाढ़ के हालात-
निजी बांध में अतिरिक्त जल भराव होने से पूरा पानी गांव की ओर पलट गया था। जिससे घरों के आस पास पानी का रेला चलने लगा था। कुछ लोगों के घरों में भी पानी भरने लगा था। जिससे बाढ़ की स्थिति निर्मित होने लगी थी। दोनो पक्षा में आपसी तालमेल सही नहीं होने के कारण समस्या का निराकरण नहीं हो रहा था, विवाद की स्थिति भी निर्मित होने लगी थी।

पुलिस बल भी रहा मौजूद-
दोनो पक्षो से करीब दो-दो दर्जन की संख्या में लोगों के जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद विवाद की स्थिति निर्मित होने लगी थी। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार गोपद बनास जान्हवी शुक्ला दोनो पक्षों को समझाइस देने के बाद पुलिस बल के साथ दोनो पक्षों को लेकर गाड़ा बबन सिंह पहुंची। जहां जेसीबी की सहायता से बांध से अतिरिक्त पानी के निकासी की व्यवस्था बनाई गई, और दोनो पक्षों को संतुष्ट किया। इसके बाद समस्या का समाधान हो पाया।

वर्जन-
बांध में अतिरिक्त जल भराव होने से लोग प्रभावित हो रहे थे। दो पक्षों में आपसी तालमेल न होने से विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी। आज दोनो पक्ष जिला मुख्यालय आ गए थे। उन्हें समझाइस दी जाकर वापस किया गया और मौके पर पहुंचकर समस्या का निराकरण कर दिया गया है।
जान्हवी शुक्ला, तहसीलदार गोपद बनास