27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीधी
बारिश में उफान पर आई नदी तो बह गई सडक़, आवागमन हुआ अवरूद्ध
Play video

बारिश में उफान पर आई नदी तो बह गई सडक़, आवागमन हुआ अवरूद्ध

नदी के आधे हिस्से में पुल, आधे में किया गया था सडक़ निर्माण, जिले के आदिवासी विकासखंड कुसमी अंतर्गत कुसमी-बंजारी मांर्ग में बरी नदी पर बनाए गए पुल का मामला
Google source verification

कुसमी। जिले के आदिवासी विकासखंड कुसमी अंतर्गत निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की पोल इस वर्ष की बारिश ने खोल दिया है। लगातार बारिश के बाद अंचल में लगातार पुल, पुलिया, सडक़ धराशाई हो रहे हैं। जिससे सडक़ मार्गों में आवागमन अवरूद्ध हो रहा है।

अब लोक निर्माण विभाग के तहत बनाई गई पुल के क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। बताया गया कि कुसमी-बंजारी मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा बीते वर्ष कराया गया था। इस मार्ग में बरी नदी में पुलिया भी बनाई गई थी। लेकिन नदी के पाट की चौड़ाई के अनुरूप पुल का निर्माण न कराया जाकर आधे हिस्से में पुल व आधे हिस्से में सडक़ का निर्माण कर दिया गया था। विगत दिनों तेज बारिश के बाद जब बरी नदी उफान पर आई तो नदी के पाट के हिस्से में बनाई गई सडक़ उखडक़र बह गई है। ऐसे मेें इस मार्ग से आवागमन अवरूद्ध हो गया है। मार्ग अवरूद्ध होने के कारण करीब एक दर्जन से अधिक गांवों की आबादी प्रभावित हो रही है। बताया गया कि सडक़ मार्ग व पुल का निर्माण बघेल कांस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया गया था।

प्रधानमंत्री सडक़ योजना की पुल भी हुई क्षतिग्रस्त-
इधर कुसमी से जूरी पहुंच मार्ग में कोड़ार नदी पर प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत बनाई गई पुल भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि पुल के एक किनारे का हिस्सा ही अभी क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे पुल से आवागमन पूरी तरह से अवरूद्ध नहीं है। लेकिन पुल की हालत देखकर लगता है कि बड़े वाहनों की आवाजाही से या तेज बारिश होने से पुल का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा बना हुआ है। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त पुल से वाहनों की आवाजाही होने से हादसों की भी आशंका बनी रहेगी।