fog in rajasthan. सीकर. राजस्थान में मौसम बुधवार से फिर बदल गया। दो दिन की बारिश के बाद आज अंचल के कई इलाको में सुबह कोहरा छाया रहा। शेखावाटी में इसका खासा असर देखा गया। जहां फतेहपुर में आज अल सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। जिससे दृश्यता काफी प्रभावित रही। यहां सुबह तो सौ मीटर दूरी पर देखना भी मुश्किल हो गया। जो वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गया। हेड लाइट चालू कर उन्हें धीरे- धीरे रास्ता पार करना पड़ा। कई वाहन चालकों ने तो कोहरा नहीं थमने तक अपने वाहनों को आसपास के होटल-ढाबों व रास्तों में ही खड़ा कर लिया। इधर, बारिश के असर से अंचल के तापमान में भी डेढ डिग्री की कमी दर्ज हुई। बुधवार सुबह फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज हुआ।