30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनभद्र
Sonbhadra video: कंटेनर ट्रक में छिपाकर झारखंड के रास्ते हिमाचल प्रदेश से कोलकाता जा रही थी 1550 पेटी विदेशी शराब, एएसपी का खुलासा…
Play video

Sonbhadra video: कंटेनर ट्रक में छिपाकर झारखंड के रास्ते हिमाचल प्रदेश से कोलकाता जा रही थी 1550 पेटी विदेशी शराब, एएसपी का खुलासा…

सोनभद्र में एसओजी, सर्विलांस, आबकारी टीम और ओबरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सुचना पर एक ट्रक से 1550 पेटी अवैध विदेशी शराब पकड़ा है। दो अंतर्राज्जीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सोनभद्र

•

image

Santosh Kumar

•

Updated: 29 Jun 2023, 7:25 PM IST

ओबरा पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और आबकारी टीम एक बड़ी सफलता मिली है। जब मुखबिर की सूचना पर ओबरा रेलवे क्रासिंग के पास से संयुक्त टीम ने एक कंटेनर ट्रक में भरी हुई 1550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। साथ ही कंटेनर ट्रक से दो अंतर्राज्जीय शराब तस्करों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारीयों की माने तो बरामद शराब की कीमत 75 लाख रूपए बताई है।

एसपी ऑफिस में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी कालू सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना पर एक ट्रक को रोका तो ट्रक में 1550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भरा हुआ था । पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर समेत दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये अभियुक्तों ने बताया कि विदेशी शराब की इस खेप को वह हिमाचल प्रदेश से झारखंड के रास्ते कोलकाता लेकर जा रहे थे। कंटेनर गाड़ी बदेसरा स्प्रिट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है। लेकिन गाड़ी साहिब सिंह चलवाते हैं और वे ही शराब कंटेनर ट्रक में लोड करवा कर सिरमौर हिमाचल प्रदेश से कोलकाता भिजवा रहे थे। एएसपी ने बताया कि बरामद शराब की कीमत लगभग 75 लाख रुपये है। पुलिस जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा करेगी।

बड़ी खबरें

View All

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश