16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर
बारिश का असर: दलदल में तब्दील हो गईं कस्बे सहित ग्रामीण अंचल की सड़क
Play video

बारिश का असर: दलदल में तब्दील हो गईं कस्बे सहित ग्रामीण अंचल की सड़क

- लोग हो रहे परेशान

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Sep 11, 2024

चाकसू. पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से प्रदेशभर की सडक़ों के हाल खराब हो रहे हैं। कई सडक़ों के तो मीम्स तक बन रहे हैं। लोग सडक़ों को लेकर मजाक बना रहे हैं। कस्बे सहित विभिन्न ग्रामीण अंचल की सडक़ें लगातार हो रही बारिश के चलते दलदल में तब्दील हो गई हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के वाहन इस दलदल में फंस रहे हैं। कीचड़, गंदगी, बदबू और मच्छरों से लोग परेशान हो रहे हैं। बारिश के मौसम में दो-तीन महीने सडक़ों की हालत बहुत खराब रहती है। कीचड़ के कारण वाहन गांव में नहीं आ पाते हैं। विद्यार्थियों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है। कस्बे के गैस एजेंसी के पीछे स्थित मोडो की ढाणी का आम रास्ते पर सडक़ का निर्माण नहीं किए जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेतों के रास्ते जाने वाला मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। ऐसे ही हालात यही हालत सूर्य कॉलोनी ईश्वर कॉलोनी कोटखावदा रोड स्थित वृंदावन विहार कृषि मंडी के सामने की कॉलोनी सहित कस्बे की कई कॉलोनियों के हंै। इन इलाकों में बसे लोग लंबे समय से सडक़ निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। इन कॉलोनियों के निवासियों की अभी तक मांग नहीं सुनी गई जिसके चलते लोगों को बारिश के दिनों में दलदल भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है।
मोडा की ढाणी निवासी राजू सैनी, मोहन, शंकर सैनी सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश होते ही यह सडक़ दलदल और कीचड़ में तब्दील हो जाती है। गर्मी में भी यहां धूल व गर्दा उड़ता रहता है। लोगों का जीवन नारकीय हो रहा है। लेकिन मजबूरी में ढ़ाणी व आसपास के लोगों को इसी रास्ते से आना जाना पड़ता हैं। दलदल के कारण आए दिन इसमें वाहन फंस जाते हैं, कई बार तो लोग चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोग लंबे समय से यहां प्रशासन से पक्की सडक़ की मांग कर रहे हैं।