
jammu kashmir : जम्मू. प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ घंटे पहले हिरासत में ली गईं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता इल्तिजा मुफ्ती ने रविवार को jammu kashmir के कठुआ जिले के बिलावर तहसील में पुलिस की ओर से प्रताड़ित किए जाने के बाद अपने आवास पर आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए उस युवक की मौत की न्यायिक जांच कराने की मांग की। इल्तिजा को बिलावर में मृतक के परिवार से मिलने के बाद रविवार शाम jammu kashmir में पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करना था। पर इससे पहले हिरासत में ली गई इल्तिजा मुफ्ती ने सर्किट हाउस के गेट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और मंत्री जावेद राणा को बिलावर जाने के लिए उपराज्यपाल प्रशासन ने मदद की थी।