5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
जांच हुई तो मोदी नहीं रह पाएंगे पीएम : राहुल
Play video

जांच हुई तो मोदी नहीं रह पाएंगे पीएम : राहुल

wwwpatrika.com
Google source verification

जांच हुई तो मोदी नहीं रह पाएंगे पीएम : राहुल

-कांग्रेस अध्यक्ष बोले, अपना भ्रष्टाचार छिपाने को पीएम मोदी ने रात दो बजे हटाया सीबीआई निदेशक

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राफेल विमान सौदे में अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक को रात दो बजे हटाया, क्योंकि उन्हें अच्छी तरह पता है कि जांच शुरू होते ही वह अपने पद पर नहीं रह पाएंगे और खत्म हो जाएंगे। गांधी ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में अचानक बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी बहुत अनुभवी व्यक्ति हैं, उन्होंने सुबह होने का इंतजार नहीं किया और बहुत सोच-समझकर रात को दो बजे सीबीआई निदेशक को अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी पर भेजने का फैसला किया। रातोंरात न सिर्फ सीबीआई निदेशक को हटाया गया, बल्कि उनके कमरे को सील किया गया और उसमें रखे जरूरी कागजातों को कब्जे ले लिया गया।

-खास-खास

-कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने देश के 30 हजार करोड़ रुपए उद्योगपति अनिल अंबानी की जेब में डाले हैं।
-मोदी ने कहा था कि वह देश के चौकीदार हैं, लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार किया और वह जानते हैं कि जांच शुरू होने पर भ्रष्टाचार के मामले में पकड़े जाएंगे।
-पकड़े जाने के डर से घबराहट में उन्होंने अवैध तरीके से सीबीआई निदेशक को हटाया है।
-राहुल ने कहा कि मोदी ने चोरी की है, वह जितना दौडऩा चाहते हैं दौड़ें, वह पकड़े जाएंगे। देश उन्हें छोड़ेगा नहीं। कांग्रेस और विपक्ष उन्हें छोड़ेगा नहीं। यह ईमानदार लोगों का देश है।
-राफे ल मामले की जब संसद की संयुक्त की संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की बात की गई, तो देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली इस पर चुप हो गए। जेटली सहित जितने भी लोग पीएम मोदी के आस-पास हैं, वे सभी लोग और अन्य संस्थान उन्हें बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

……………………………………………………………………

-राहुल ने नए अंतरिम निदेशक को भी घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने ऐसे अधिकारी को इस जांच एजेंसी का अंतरिम निदेशक बनाया, जिस पर पहले ही कई मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप हैं, ताकि घोटाले की जांच शुरू नहीं हो सके। दरअसल सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा राफेल घोटाले की जांच शुरू करने वाले थे और प्रधानमंत्री को मालूम है कि अगर जांच आरंभ हो गई तो वह समाप्त हो जाएंगे, इसी डर से सुबह का भी इंतजार नहीं किया गया।
-कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई निदेशक को इस तरह हटाना पूरी तरह असंवैधानिक और अवैधानिक है, क्योंकि उनकी नियुक्ति या हटाने का काम तीन सदस्यीय समिति ही कर सकती है। इस समिति में प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में विपक्ष के नेता सदस्य होते हैं।

……………………………………………………….

राफेल-ओ-फोबिया से पीडि़त पीएम मोदी जासूसी में शामिल : कांग्रेस

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के घर के पास से कथित रूप से जासूसी कर रहे आईबी के चार कर्मचारियों को दबोचने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार राफेल घोटाले को दबाने के लिए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की जासूसी का सहारा ले रहे हैं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े और वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने आरोप लगाया कि ‘राफेल-ओ-फोबिया से पीडि़त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीबीआई की जासूसी और निगरानी में शामिल हैं। खडग़े ने वर्मा को हटाए जाने पर आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है।