15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर
बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
Play video

बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

न्यायिक अभिरक्षा में भेजे आरोपी

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

May 25, 2025

कोटपूतली-बहरोड़. बानसूर थाना पुलिस ने नीमराना थाना पुलिस की सहायता से दो शातिर मोटरसाइकिल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक चोरी की बाइक भी बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है।

बानसूर थानाधिकारी सुरेन्द्र मलिक के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों दीपक यादव (24) पुत्र अजीत सिंह निवासी दहमी, थाना कोतवाली बहरोड़ व अभिषेक यादव (24) पुत्र प्रकाश सिंह निवासी कल्याणपुर, थाना कोतवाली बहरोड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।