14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान : लव यू मां, मैं तेरे साथ जिंदगी नहीं बिता पाया… लिखकर फंदे से झूला बेटा, सुसाइड नोट से हुआ बड़ा खुलासा

Sikar Suicide Case: सीकर में एक युवक ने सोलर की दुकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सुसाइड नोट में युवक ने तीन लोगों पर पैसे हड़पने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Rakesh Mishra

Apr 14, 2026

Sikar suicide case, solar shop owner suicide Rajasthan, suicide note आरोप Rajasthan, Sikar latest news, Palwas road incident, Rajasthan crime news, financial harassment suicide, Sikar police investigation, youth suicide case Rajasthan, business dispute suicide, Rajasthan breaking news, solar business fraud case, suicide due to threats, Sikar city news, tragic incident Rajasthan

मृतक मंगलचंद। फाइल फोटो- पत्रिका

सीकर। 'लव यू मां, लव यू भाई… मैं तेरे साथ जिंदगी नहीं बिता पाया। क्या करूं, कुछ बंदे थे जो मेरे पैसे खाते रहे और मैं उनसे डरता रहा… आइ एम सॉरी भाई।' डायरी के पन्नों में अपने दर्द और परिवार के प्रति प्रेम को इन शब्दों में बयां कर तासर निवासी मंगलचंद (30) पुत्र बलबीर ने मंगलवार को पालवास रोड स्थित अपनी सोलर की दुकान पर आत्महत्या कर ली।

यह वीडियो भी देखें

फंदे पर लटका मिला शव

दुकान का शटर बंद कर तार से गले का फंदा बनाकर वह उस पर लटक गया। फोन नहीं उठाने पर परिजनों ने एक परिचित को दुकान पर भेजा। वहां पहुंचने पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

एएसआई विद्याधर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम ने पास की दुकान से प्लाई हटाकर अंदर प्रवेश किया और शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई बनवारी ने सुसाइड नोट में लिखे आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन लोगों पर रुपए खाने व मारपीट का आरोप

करीब आठ महीने पहले शहर में सोलर की दुकान शुरू करने वाले मंगलचंद ने सुसाइड नोट में तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा कि सर्किट हाउस के पीछे रहने वाला पुलिसकर्मी अंकित चौधरी उसकी साइट के पैसे खा गया और दूसरी साइट दिलवाकर कमीशन के नाम पर भी रकम लेता रहा। महेंद्र की साइट दिलवाने पर वह भी इस मामले में शामिल हो गया।

जान से मारने की धमकी

मृतक ने लिखा कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण वह लगातार पैसे देता रहा। बाद में श्रवण भी इसमें शामिल हो गया और उसकी दो से दस किलोवाट की साइट का पैसा भी खा गया। इससे उसकी पूरी जमा पूंजी खत्म हो गई।

सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि पहले प्यार से और फिर धमकाकर कहा गया कि उसकी पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पोस्टिंग रही है और वह लोगों को मारता रहा है। महेंद्र पर भी पैसे को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि पालवास रोड पर पूनम रेस्टोरेंट के सामने एक दुकान में युवक ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की और सुसाइड नोट के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग