7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
गौरव यात्रा का विरोध कर रहेे किसानों पर पुलिस ने दागी प्लास्टिक की गोलियां, कई किसान घायल – देखें वीडियो रिपोर्ट
Play video

गौरव यात्रा का विरोध कर रहेे किसानों पर पुलिस ने दागी प्लास्टिक की गोलियां, कई किसान घायल – देखें वीडियो रिपोर्ट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

श्रीगंगानगर।
मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा का विरोध करने के लिए शुक्रवार को सीसी हैड पर जमा किसानों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। पुलिस ने किसानों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और प्लास्टिक बुलेट का भी उपयोग किया। बल प्रयोग से कई किसान घायल हुए हैं। पुलिस ने कई किसानों को गिरफ्तार भी किया है। इससे पूर्व अनूपगढ़-रायसिंहनगर मार्ग पर समेजा कोठी से पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक दौलतराज समेजा सहित 105 किसानों को गिरफ्तार किया। ये लोग मुख्यमंत्री के विरोध के लिए वहां एकत्र हुए थे। गंगानगर किसान समिति की अपील पर गंगनहर क्षेत्र के तीन-चार सौ किसान गौरव यात्रा के विरोध के लिए सीसी हैड पर एकत्र हुए थे। यह जगह पदमपुर-श्रीगंगानगर मार्ग पर है। मुख्यमंत्री को पदमपुर में जनसभा संबोधित करने के बाद गौरव रथ पर सवार होकर इसी मार्ग से गंगानगर आना था।

किसान चाहते थे कि मुख्यमंत्री वहां कुछ देर रुके और उनकी नहरी पानी और समर्थन मूल्य पर खरीद से संबंधित समस्या सुने। बल प्रयोग से पहले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की गंगानगर किसान समिति के नेताओं से कई बार वार्ता हुई। लेकिन इसमें मुख्यमंत्री के वहां रुकने और किसानों की समस्या सुनने पर सहमति नहीं बन पाई। पदमपुर में शाम को जैसे ही मुख्यमंत्री की जनसभा समाप्त हुई और उनके गौरव रथ पर सवार होकर इस मार्ग पर आने की संभावना बनी, उससे पहले ही पुलिस हरकत में आ गई।

 

 

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़