28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
घर में लगी आग, मचा हंगामा, कैँसर पीडि़त महिला की मौत
Play video

घर में लगी आग, मचा हंगामा, कैँसर पीडि़त महिला की मौत

- पंखें की तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग, मकान मालिक व दो महिलाओं ने बाहर निकलकर बचाई जान
Google source verification

श्रीगंगानगर. पुरानी आबादी के तारांचद वाटिका में घर में लगी आग से बड़ा हादसा हो गया। इस घर में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो महिला व मकान मालिक ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। यह घटना शनिवार देर रात करीब पौने एक बजे हुई। पुरानी आबादी सीआई रजीराम ने बताया कि मृतका 55 वर्षीय ममता बब्बर कैंसर पीडि़त थी और वह अपने स्टोर रूप में सोई हुई थी। घर के आंगन में पंखें की तारों में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी नीचे पड़ीलकडी की अलमारी और कपड़ों में लग गई। इस आग ने विकराल रूप ले लिया और यह आग इतनी अ​धिक फैली कि पूरे घर में धुंआ ही धुंआ हो गया। कैंसर पीडि़ता ममता की सेवा करने के लिए उसकी बहन और ननद आई हुई थी। आग लगते ही मकान मालिक केवल कृष्ण और उसकी साली व बहन घर से बाहर आ गए लेकिन ममता बाहर नहीं आ पाई। बताया जाता है कि रोगी ममता के शरीर पर अलमारी गिर गई थी जिससे वह उठ नहीं पाई। परिजन जब ममता को अस्पताल लेकर पहुंचे तब उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

इस बीच, अ​ग्निशमन सेवा केन्द्र के फायर ऑफिसर आमरेन्द्र सिंह ने बताया कि रात करीब एक बजे सूचना मिली कि पुरानी आबादी ताराचंद वाटिका के पास केवल कृष्ण के घर पर आग लग गई है। इस सूचना पर फायर बिग्रेड की एक गाड़ी​भिजवाई गई। दमकल कार्मियों ने आग बुझाई।
इधर, पुरानी आबादी सीआई ने बताया कि इस घर में लगी आग को लेकर संशय बना हुआ है। इस संबंध में एमओबी की टीम को बुलाया गया है। इस संबंध में पूरे घर को सील किया गया है ताकि साक्ष्य लेने के लिए कोई अडचन नहीं आए। उन्होंने बताया कि ममता का पोस्टमार्टम मे​िउकल बोर्ड से कराया गया है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक से प्रार​भिंक पूछताछ की गई है, उसने ममता का पिछले पन्द्रह साल से कैंसर पीडि़त होना बताया है। मृतका के बहन और ननद से भी पूछताछ की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़