
श्रीगंगानगर। रामसिंहपुर क्षेत्र के गांव 16 बीएलडी में बड़ा हादसा हो गया जिसमें घर की डिग्गी में डूबने से मां व डेढ वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रामसिहपुर थाना एएसआई ओमप्रकाश विश्नोई पंहुचे मौके पहुंचे। खेत में काम करके दोपहर को वापस लौटे किसान ने घर के आंगन में बनी डिग्गी में अपनी पत्नी का शव देखा तो हैरान रह गया। मृतक मां का नाम जगमीतकौर व पुत्र का नाम दलजीत सिंह बताया जा रहा है।
पुलिस ने डिग्गी से मां और बेटे दोनों के शव करीब 1 घंटे की मशक्त के बाद डिग्गी से बाहर निकलवाए। सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।