Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बार फिर नक्सलियों और जवानों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। जिसमें 10 नक्सली मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भेज्जी इलाके में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इसके साथ ही जवानों को मौके से AK-47, SLR सहित अन्य हथियार बरामद हुए हैं।