31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुल्तानपुर
कोतवाली के सामने हिट एंड रन मामले में महिला की मौत, बेटा घायल
Play video

कोतवाली के सामने हिट एंड रन मामले में महिला की मौत, बेटा घायल

पुलिस ने आरोपी पिता और दो बेटों को किया गिरफ्तार।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 30 Mar 2019, 4:36 PM IST

सुलतानपुर. हिट एंड रन मामले में मां की मौत हो गई और बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हिट एंड रन मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली के सामने चढ़ाई कार

मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज कराने जा रहे मां-बेटे पर गुस्साए युवक ने कोतवाली देहात के गेट के सामने ही कार चढ़ा दी। मरणासन्न अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। बेटे का इलाज चल रहा है। मामला कोतवाली देहात के अभियाखुर्द का है। जहां के परमानन्द तिवारी और सीता देवी के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है। जिसे लेकर दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चले। इस बीच करीब आधे घंटे तक गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

एक घण्टे बाद पहुचीं डॉयल 100 पुलिस
ईँट पत्थर चलने से महेश नाम के युवक का सिर फट गया। सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची डॉयल100 पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को कोतवाली आने को कहा। पुलिस के बुलावे पर बेटे राकेश पांडेय के साथ सीता देवी पैदल ही कोतवाली जा रही थीं तभी दूसरे पक्ष के परमानन्द भी ईँट पत्थर से घायल हुए बेटे को लेकर कार में बैठा कर ले जाने के लिए निकले। जब वे कोतवाली के गेट के सामने पहुंचे तो अपनी विपक्षी सीता देवी तथा उनके बेटे राकेश को देखकर गाड़ी चला रहे परमानन्द आगबबूला हो गया और गाड़ी की रफ्तार तेज कर गाड़ी मां बेटे पर चढ़ा दी, जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

राहगीर भी हुए घायल
हिट एंड रन मामले में मां बेटे के अलावा कुछ राहगीर भी चपेट में आकर घायल हो गए और वहां भगदड़ मच गई। कोतवाली गेट के सामने हुए इस वारदात से पुलिसकर्मी भी भौचक रह गए और भाग रही कार को किसी तरह पकड़ कर सभी को कोतवाली लाए। घायल मां-बेटे को अस्पताल ले जाया गया जहां सीता देवी (68) की मौत हो गई।

दो बेटों के साथ पिता को किया गिरफ्तार
घटना को अंजाम देने वाले पिता परमानन्द तिवारी सहित उसके दोनों बेटों महेश और मुकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस सनसनीखेज वारदात के संबंध में एसपी सिटी मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश