7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत

SURAT VIDEO : श्रीजी को सजाने के लिए सज गए शहर के बाजार

सूरत. गणेश महोत्सव आगमन में गिनती के दिन शेष है। गणेश भक्त शहरभर में पंडाल तैयार कर रहे हैं, तो लाखों भक्त घरों में गणेशजी की स्थापना करने की व्यवस्था करने में जुट गए हैं। श्रीजी की प्रतिमा के शृंगार के पीछे भक्त किसी भी तरह की कमी छोड़ना नहीं चाहते हैं, इसीलिए गजानन को सजाने के लिए शहर के बाजार सज गए है। सजावट के पीछे भक्त 10 हजार से लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं।

Google source verification

– स्थापना की तैयारी :
गणेश महोत्सव पर शहर के मंदिरों में, घरों में और भव्य पंडालों में गणेश प्रतिमा की स्थापना की तैयारी चल रही है। साथ ही भक्त मंदिरों, घरों और पंडालों को सजाने में व्यस्त नजर आने लगे हैं। गणेश जी और उनके पंडालों को सजाने के लिए भक्तों ने तरह-तरह की सजावट सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है। भागल विस्तार में व्यापारियों ने भी तरह-तरह की आकर्षक सामग्री दुकानों में सजा ली है, जहां खरीदी के लिए भीड़ उमड़ रही है।