15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरगुजा
CG Theft VIDEO: बौद्ध मंदिर में दर्शन करने आए युवक-युवती ने की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें
Play video

CG Theft VIDEO: बौद्ध मंदिर में दर्शन करने आए युवक-युवती ने की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें

CG Theft VIDEO: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शनिवार सुबह बौद्ध मंदिर में दर्शन करने के बहाने पहुंचे एक युवक एवं युवती की जोड़ी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Google source verification

CG Theft VIDEO: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शनिवार सुबह बौद्ध मंदिर में दर्शन करने के बहाने पहुंचे एक युवक एवं युवती की जोड़ी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। युवक एवं युवती द्वारा चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की रिपोर्ट कमलेश्वरपुर थाने में दर्ज कराई गई। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के रोपाखार में स्थित पुराने बौद्ध मंदिर में शनिवार सुबह एक युवक एवं युवती दर्शन करने के बहाने पहुंचे थे। बौद्ध मंदिर में घुसे युवक व युवती ने मौका देखकर मंदिर के दान पात्रों में रखे रुपए निकाल लिए एवं कुछ अन्य सामानों की भी चोरी कर ली। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।