
टोंक. सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने राजस्थान गौरव यात्रा के सन्दर्भ में आयोजित सांसद उप यात्रा निवाई विधानसभा क्षेत्र के डांगरथल एवं पीपलू मण्डल के ग्राम पंचायत वनस्थली से की। सांसद उप यात्रा निवाई के बनस्थली, जोधपुरिया, चतुर्भुजपुरा, सुनारा, खणदेवत, डांगरथल, सीदडा, रजवास, बगड़ी और पीपलू से होकर निकली।
सांसद उप यात्रा के दौरान सांसद जौनापुरिया ने राजस्थान गौरव यात्रा के लिए ग्रमीणों को पीले चावल बांटते हुए आगामी दिनों में होने वाली मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जनसभा में अधिक से अधिक भाग लेकर राजस्थान गौरव यात्रा को सफल बनाने के लिए निमंत्रण दिया।
सांसद जौनापुरिया ने ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्तियों को लाभ पहुंचा रही है। भाजपा का मूल ध्येय सबका साथ-सबका विकास है एवं सांसद ने यात्रा के दौरान जनसुनवाई कर ग्रामवासियों की समस्याओं का समाधान किया।