Nora Fatehi और Terence Lewis की इस सिजलिंग पर्फोरमेंस से आप भी हो जाएंगे हिप्नोटाइज!
नोरा फतेही (Nora Fatehi) और टेरेंस लुईस (Terence Lewis) इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa) में बतौर जज नजर आ रहे हैं। हाल में दोनों का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों रोमांटिक गाने 'होठों पे बस' पर सिज़लिंग परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। वायरल वीडियो में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भी दोनों के लिए सीटी मारती नजर आ रही हैं।