6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
बाप रे…आत्‍माएं भी करती हैं एक्‍सरसाइज ! यकीन नहीं होता तो यहां देख‍िए.. वीड‍ियो हो रहा वायरल..
Play video

बाप रे…आत्‍माएं भी करती हैं एक्‍सरसाइज ! यकीन नहीं होता तो यहां देख‍िए.. वीड‍ियो हो रहा वायरल..

ओपन जिम में रात को अचानक ही झूले हिलने लग जाते हैं और मशीन अपने आप ही एक्सरसाइज करना शुरू हो जाती है।
Google source verification

उदयपुर. क्‍या आपने आत्‍माओं को एक्‍सरसाइज करते देखा है, नहीं तो यहां देख‍िए। हमें तो इस बात का यकीन नहीं है लेक‍िन शायद ये वीड‍ियो देखकर आपको यकीन हो जाए। दरअसल, उदयपुर के पिछोला-सीसारमा रिंग रोड स्थित बना नवनिर्मित प्रताप पार्क एकाएक चर्चा में आ गया हैै। इसका कारण कोई इंसान नहीं बल्कि भटकती प्रेत आत्माएं माना जा रहा है। यहां पर लगे ओपन जिम में रात को अचानक ही झूले हिलने लग जाते हैं और मशीन अपने आप ही एक्सरसाइज करना शुरू हो जाती है। एकाएक रात के समय वहां पहुंचे लोग येे सब देखकर हैरत में पड़ गए और वहां से भाग निकले। हिम्मत कर के कोई वहां पहुंचा और इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब इस वीड‍ि‍याेे केे पीछे हकीकत कितनी है, ये अब तक कोई नहीं जानता लेकिन एक्सरसाइज करती आत्माओं का ये वीडियो वायरल होकर धूम मचा रहा है।
गौरतलब है क‍ि इस पार्क का कुछ दिनों पहले ही निर्माण हुआ है। यहां आई लव यू उदयपुर लिखा हुआ है जो सेल्फी पॉइंट बन चुका है। लेक‍िन एकांत व सुनसान जगह बने इस पार्क पर अब तक प्रेमी युगल जोड़े ही आते रहे हैं। पास ही श्मशान होने से यहां लोगों की आवाजाही भी कम है। ऐसे मेंं अब ये वी‍डियाेे वायरल हो रहा हैैै, येे वाकई आत्‍माओं का खेल है या फ‍िर क‍िसी शरारती तत्‍व नेे ऐसा क‍िया हैैै, येे पहेली बना हुुुआ हैैै।।