
गौतम पटेल/सराड़ा. सराड़ा उपखंड क्षेत्र के सेमारी पंचायत समिति के लोहारिया गांव में गुरुवार को गंगोज उद्यापन का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें पटेल समाज के सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। गंगोज कार्यक्रम गांव के करीब 55 यात्रियों के हरिद्वार सहित अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा कर पुनः गुरुवार को गांव लौटने के उपलक्ष्य में किया गया था। ग्रामवासियों ने 1100 कलशों के साथ तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर आसपास के गांवों योत्रियों के रिश्तेदार भी कार्यक्रम में पहुंचे और यात्रियों का स्वागत स्वरुप श्रीफल कपड़े अन्य भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस मौके पर गांव की ओर से सामूहिक महाभोज का आयोजन किया गया।