27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : केंद्रीय रेल मंत्री अचानक ही पहुंचे उदयपुर स्‍टेशन पर,  रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप
Play video

video : केंद्रीय रेल मंत्री अचानक ही पहुंचे उदयपुर स्‍टेशन पर, रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप

केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल अचानक उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंच गए
Google source verification

उदयपुर . केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल अपने उदयपुर राजसमन्द के निजी प्रवास के दौरान अचानक मंगलवार को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। हालांकि रेल मंत्री के उदयपुर में होने के चलते रेलवे के आलाधिकारी उदयपुर पहुंच चुके थे ऐसे में दौरे के दौरान डीआरएम सहित अन्य रेलवे के आलाधिकारी मौजूद रहे।

निजी यात्रा पर आए पीयूष गोयल श्रीनाथजी दर्शन के बाद एयरपोर्ट जाने के बजाय सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहॉं खडी ट्रेन का पूरा निरीक्षण किया। रेल मंत्री ने ट्रेन की बोग‍ियों में जाकर उनकी स्थिति और शौचालय देखे तो वहीं स्टेशन की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। स्टेशन पर बने सुलभ शौचालयों में जाकर मंत्री ने साफ सफाई देखी। इस दौरान दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर और फोल्‍ड‍िंंग रेंप की जानकारी भी ली। रेल मंत्री ने व्यवस्थाओं की तारीफ जरूर की लेकिन उसके साथ ही सफाई के जरूरी निर्देश भी दिए। यहीं नहीं उदयपुर रेलवे स्टेशन पर बनाई गई कलाकृतियॉं और मोलेला आर्ट के बारे में भी रेलमंत्री ने जानकारी जुटाई।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़