6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
राजस्‍थान के इस शहर में पलटा मौसम, तेज हवाओं के साथ कई जगह हुई झमाझम
Play video

राजस्‍थान के इस शहर में पलटा मौसम, तेज हवाओं के साथ कई जगह हुई झमाझम

उदयपुर शहर समेत ज‍िले के लूणदा, कानोड़़ व आसपास के क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बरसात
Google source verification

उदयपुर/ लूणदा. उदयपुर में शनिवार शाम को अचानक मौसम पलट गया। शाम को अचानक तेज बार‍िश शुरू हो गई। हालांकि बारिश कुछ ही देर हुई लेकिन वातावरण में ठंडक घुल गई। इधर, जिले के लूणदा, कानोड़, धरियावद में शनिवार शाम को पांच बजे अचानक से बादलों ने अपना डेरा जमा लिया और अचानक से मूसलाधार बरसात शूरू हुई । बारिश करीब आधे घण्टे तक जारी रही । अचानक हुई बरसात से ग्रामीण भी अचंभित रह गए। लूणदा सहित आसपास केे क्षेेत्रों झालों का खेड़ा,अमरपुरा जागीर,धाकड़ों का खेड़ा,संग्रामपुरा,भावपुरा आदि गांवों में भी बरसात हुई।