5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
Play video

VIDEO : इस बार उदयपुर के विवि कैम्पस में हो सकती है मतगणना

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

मुकेश हिंगड़/ उदयपुर. विधानसभा चुनाव की मतगणना स्थल को बदलने की कवायद् उदयपुर में चल रही है। अब तक शहर के बीच स्थित मीरा कन्या महाविद्यालय में मतगणना होती आई है लेकिन अब मतगणना सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय कैम्पस के कला महाविद्यालय में करने की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को कॉलेज व विवि कैम्पस में मतगणना स्थल को लेकर प्रशासन व निर्वाचन विभाग की टीम ने मौका देखा है। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग के साथ यूआईटी व निगम के इंजीनियर भी साथ थे। टीम कोशिश कर रही है कि ईवीएम मशीन के स्टोर रूम भी दूसरे कैम्पस के बजाय पास ही कृषि विवि की बिल्डिंग में बना दिए जाए। प्रशासन की सोच है कि मतदान स्थल से आने वाली गाडिय़ा शहर के अंदर नहीं आकर सीधे ही बाहर बाइपास से विवि कैम्पस आ जाए और एक तरफ आराम सेे मतगणना सम्पन्न हो जाए।