
कृष्णा तंवर/उदयपुर. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में पुलिस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। पुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को परिसर के बाहर निकाल दिया। कार्यकर्ता नामांकन परिसर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे जिसेे देखते हुुुए पुलिस ने छात्रों को बाहन निकाला। नामांकन परिसर के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात है ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना होने पाए।