झारडा. प्राचीन मंदिर सोमेश्वर महादेव मंदिर से भोलेनाथ की शाही सवारी महंत पूर्णानंद भारती के सानिध्य में धूमधाम से निकली। नगरजनों ने जगह-जगह पर मंच बनाकर स्वागत किया। सोमेश्वर महादेव की सवारी नगर के मुख्य मार्गो से भक्तों को दर्शन देते हुए पुन: मंदिर पहुंची जहां महा आरती की एवं प्रसादी का वितरण किया। शाही सवारी में इस बार मुख्य पालकी, 51 सदस्यीय महिला अखाड़ा खाचरौद, शिव तांडव महाकाल ग्रुप कोटा, महाकाल झांकी ग्रुप कोटा, राधा कृष्ण महारास की फूलों की होली मयूर डांस राजस्थान,राजस्थानी कची घोड़ीडांस, बंदरडांसकोटा, भगोरया डांस झाबुआ, अखाड़ा बजरंग व्यामशाला झारड़ा, अखाड़ा केसरी व्यायाम शाला झारड़ा, आर्य वीर दल व्यायाम शाला अखाड़ा, नासिक ढोल, रथ, घोड़ा, ऊंट डांस महूहाथी ये सभी सवारी का मुख्य केंद्र रहे। शाही सवारी का जनप्रतिनिधियों में विधायक बहादुरसिंह चौहान, दिनेश जैन, प्रतापसिंह आर्य, श्यामसिंह चौहान, विजय सिंह गौतम, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष मांगीलाल कुमावत, झारडा ब्लॉक अध्यक्ष कमलसिंह, सेवादल अध्यक्ष संजय ठाकुर आदि ने सवारी का स्वागत किया। संपूर्ण कार्यक्रम सोमेश्वर महादेव मंदिर समिति के निर्देशन में संपन्न हुआ।