14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव

सरकारी स्कूल में ताला बंद छात्र अंदर रो रहा, वीडियो वायरल

उन्नाव के कंपोजिट विद्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक छात्र स्कूल में ही बंद है। जबकि गेट पर ताला लगा हुआ है। ग्रामीणों को उस समय घटना की जानकारी हुई। जब बच्चे की रोने की आवाज उन्हें सुनाई पड़ी। ‌ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Google source verification

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सरकारी विद्यालय के शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जब एक छात्र को स्कूल में ही बंद करके चले गए। घटना की जानकारी गांव वालों को उस समय हुई। जब स्कूल से रोने की आवाज बाहर आई। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस संबंध में बीएसए से बातचीत करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका फोन नहीं उठा। मामला फतेहपुर 84 क्षेत्र के भूल भुलिया खेड़ा कंपोजिट स्कूल का है।