16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव
प्रेम संबंधों का दुखद अंत, मारने और मरने के पहले बनाया वीडियो, पूछा-…तो झूठे मुकदमे में क्यों फंसाया?
Play video

प्रेम संबंधों का दुखद अंत, मारने और मरने के पहले बनाया वीडियो, पूछा-…तो झूठे मुकदमे में क्यों फंसाया?

उन्नाव में प्रेम संबंधों के दुखद अंत का मामला सामने आया है। प्रेमिका की मां की हत्या करने के बाद स्वयं को गोली मारने वाले युवक का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। कह रहा है- जब प्रेम प्रसंग था तो दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में क्यों फंसा दिया?

Google source verification

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रेमिका की मां की गोली मारकर हत्या करने के बाद स्वयं को गोली मारने वाले युवक का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह युवती के संबंध में तमाम बातें कर रहा है। वायरल वीडियो में मृतक अनुराग ने बताया कि मृतक महिला की बेटी के साथ उसका प्रेम संबंध था। लेकिन दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में उसने फंसा दिया। मेरे घर को बर्बाद कर दिया। अब जीने की इच्छा नहीं रह गई। वीडियो बनाने के दौरान अनुराग का गला भी रुंध जाता है। आंखें नम हो जाती है।