अलवर के राजगढ़ में एक अजगर का रेस्क्यू किया गया है। राजगढ़ -भूलेरी सड़क मार्ग के मध्य काला दांता भूरासिद्ध के पास जंगल स्थित एक खेत से रोजडे (नीलगाय) के बच्चे को निगलने का प्रयास करते हुए एक विशालकाय अजगर को रेस्क्यू किया गया। इस प्रयास में उसे हल्की चोट भी आई। घायल अजगर का राजगढ़ के पशु चिकित्सालय में उपचार कराकर लवकुश वाटिका के जंगल में छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर समाजसेवी जुगनू तमोली व सोनू कोली ने करीब 13 फीट लम्बा व 50 किलो वजन के अजगर को काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया।