6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश

पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बम ब्लास्ट, मंजर देख कांप जाएगी रूह

मृतकों और घायलों में ज्यादातर शिया समुदाय के लोग हैं, जो पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हैं। अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Feb 06, 2026

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक शिया इमामबाड़गाह में भीषण सुसाइड बॉम्बिंग हुई, जिसमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 169 से ज्यादा घायल हुए। घटना तरलाई कलां इलाके में स्थित खदीजतुल कुबरा इमामबाड़गाह (कहा जाता है खदीजा अल-कुबरा मस्जिद-कम-इमामबाड़गाह) में हुई। पुलिस ने इसे स्पष्ट रूप से एक सुसाइड अटैक करार दिया है। आंखों देखी गवाही और पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक सुसाइड बॉम्बर इमामबाड़गाह के मुख्य गेट पर पहुंचा। वह अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सिक्योरिटी वॉलंटियर्स और गार्ड्स ने उसे रोक लिया। रोकने पर उसने खुद को धमाका कर दिया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इमामबाड़गाह की खिड़कियां चूर-चूर हो गईं, आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा और मौजूद नमाजियों में भगदड़ मच गई। कई लोग मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।