5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंत्योदय मेले का टेंट उड़ा, भोजन के लिए मची लूट, फैली अव्यवस्था

अंत्योदय मेले का टेंट उड़ा, भोजन के लिए मची लूट, फैली अव्यवस्था

2 min read
Google source verification
vidisha

अंत्योदय मेले का टेंट उड़ा, भोजन के लिए मची लूट, फैली अव्यवस्था

विदिशा. कृषि उपज मंडी में जिला स्तरीय स्वरोजगार हितग्राही सम्मेलन एवं खंड स्तरीय अंत्योदय मेले अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। पहले हल्की हवा में ही विभागों के तम्बू और स्टॉल उड़ गए। फिर भोजन के लिए लूटमार मची और हद तो तब हो गई जब विकलांगों को भी अपने प्रमाणपत्र लेने के लिए बड़ी मुश्किल से मंच पर चढऩा पड़ा। ऐसे में ही 158 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया गया।

सुबह से मंडी परिसर में इस मेले की तैयारी में विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी जुटे रहे। विभागों ने यहां अपनी योजनाओं से संबंधित जानकारी देने के लिए खुले परिसर में स्टॉल लगाए लेकिन हवा के बीच सभी स्टॉल धराशायी हो गए। टेंट उड़ गए, खंभे गिर गए। इस दौरान बागरी छात्रावास की छात्राएं भी कुछ सामग्रियों के प्रदर्शन के लिए आई थी उनका भी टेंट गिरने से यह सामग्री खराब हो गई। बहुत प्रयासों के बाद भी तेज हवा के कारण जब स्टॉल नहीं लग पाए तो फिर विभागीय अधिकारियों को व्यापारियों के शेड के नीचे यह स्टॉल लगाने पड़े।

निशक्तों को चढऩा पड़ी सीढिय़ां
आयोजन में विभिन्न योजनाओं के तहत कई निशक्तों को भी लाभान्वित किया गया। इन्हें मंच पर बुलाया गया। मंच पर चढऩे के लिए इन्हें सीढिय़ां चढऩा पड़ रही थी। सिरोंज निवासी दोनों पैरों से निशक्त निपेंद्र चौरे, डंडापुरा निवासी निशक्त दिनेश आदि को सहारा देकर सीढिय़ों से चढ़ाना व उतारना पड़ा। इन्हें देखकर भी मंच पर बैठे अतिथियों की संवेदनाएं नहीं जागीं।

बिजली कंपनी व उद्योग विभाग के स्टॉल पर रही भीड़
मेले में कृषि विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, अंत्यावसायी, उद्यानिकी, श्रम विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग आदि कईविभागों ने स्टॉल लगाए लेकिन ज्यादातर भीड़ बिजली कंपनी में संबल योजना के हितग्राहियों की रही। वे बिजली बिल कम कराने और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर स्टॉल पर भीड़ लगाए हुए थे। वहीं उद्योग विभाग के स्टॉल पर काफी भीड़ रही। यहां स्टॉल में रोजगार देने वाली कोई भी कंपनी नहीं थी। मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि तीन कंपनियां बाहर से आना थी, वह नहीं आई। यहांं नौकरी के लिए आए लोगों से रजिस्टर में उनके नाम, पते व मोबाइल नंबर लिखवाए गए।

मंत्री बोले-सरकार की योजनाओं से हों लाभान्वित
कार्यक्रम में उद्यानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा ने कहा कि सरकार ने कईजनहितेषी योजनाएं शुरू की। सभी हितग्राही इन योजनाओं से लाभान्वित हों। अगर कोईसमस्या आती है तो अधिकारियों के माध्यम से उन समस्याओं का हल किया जाएगा। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी, विधायक कल्याणसिंह, नपाध्यक्ष मुकेश टंडन, भाजपा नेता मनोज कटारे आदि ने भी संबोधित किया।

158 लाख के कार्यों का लोकार्पण
इस दौरान अतिथियों ने मंच के पास ही 158.48 लाख के 21 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसी तरह 201.09 लाख रुपए के 28 कार्यों का शिलान्यास किया गया। यह निर्माण कार्य जनपद विदिशा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में सड़कों, पुलियाओंं, आंगनबाड़ी भवन आदि से संबंधित रहे।