13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता पुत्री ने अंतिम दम तक नहीं छोड़ा साथ, दोनों की दर्दनाक मौत

पिता पुत्री के अनुपम प्रेम का कुछ ऐसा ही नजारा विदिशा में भी देखा गया। यहां पिता पुत्री ने अंतिम दम तक एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
daughter18m.png

पिता पुत्री ने अंतिम दम तक एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा

विदिशा. पिता पुत्री का रिश्ता ही कुछ ऐसा है। बेटी हर पिता को सबसे प्यारी होती है और उसकी खुशी के लिए वह हर चीज कुर्बान कर सकता है। बेटी भी अपने पिता के लिए अपनी हर खुशी न्योछावर कर सकती है। पिता पुत्री के अनुपम प्रेम का कुछ ऐसा ही नजारा विदिशा में भी देखा गया। यहां पिता पुत्री ने अंतिम दम तक एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।

पास के एक गांव के पिता पुत्री विदिशा आ रहे थे। तभी उनके साथ एक हादसा हो गया जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। पिता अपने बेटी को जब घर से लेकर निकले तो दोनों को मालूम नहीं था कि ये उनका अंतिम सफर साबित होगा। पिता पुत्री की मौत से परिजनों और रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हो गया है।

पुलिस ने बताया कि किसी कार की टक्कर में बाइक सवार पिता एवं पुत्री की मौत हो गई। सिविल लाइन थानांतर्गत ग्राम हिरनई के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि दहलाखेड़ी निवासी पिता- पुत्री बाइक से विदिशा की ओर आ रहे थे। तभी हिरनई मोड़ पर एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 21 वर्षीय मुस्कान की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं उसके पिता प्यारेलाल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां उनकी भी मौत हो गई।