28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

700 आवासों का आवंटन, 250 को कराया गृह प्रवेश, कार्यक्रम में आतिशबाजी चलाकर मनाई खुशी

700 आवासों का आवंटन, 250 को कराया गृह प्रवेश, कार्यक्रम में आतिशबाजी चलाकर मनाई खुशी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Bhupendra Malviya

•

Updated: 24 Jun 2018, 11:04 AM IST

vidisha, vidisha news, vidisha patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, pm avas yojna, pm modi, narendra modi, npa, cm shivraj,

700 आवासों का आवंटन, 250 को कराया गृह प्रवेश, कार्यक्रम में आतिशबाजी चलाकर मनाई खुशी

विदिशा। नपा कार्यालय में एक समारोह का आयोजन कर आवास योजना में 250 कच्चे घरों को पक्का बनाने वाले हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया। वहीं प्रधानमंत्री एवं राजीव योजना के 700 हितग्राहियों को पक्के बने मकानों के आवंटन पत्र दिए गए।
नपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही शामिल रहे। गृह प्रवेश एवं आवास आवंटन के आयोजन को खुशी का अवसर मानते हुए जमकर आतिशबाजी चलाई गई और ढोल डमाके बजवाए गए।

इस मौके पर नपाध्यक्ष मुकेश टंडन ने कहा कि गरीबों ने कभी सोचा नहीं था कि उसका खुद का कभी पक्का मकान होगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब देश की कमान संभाली तो गरीबों का यह सपना पूरा हो रहा है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की भी विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि गृह प्रवेश का यह महत्वपूर्ण कार्य नपा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां भी आप रहे वहां स्वच्छता रखें, क्योंकि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है।

950 हितग्राही हुए लाभान्वित
इस आयोजन में 950 हितग्राही लाभान्वित हुए। सीएमओ सत्येंद्र धाकरे ने बताया कि कार्यक्रम में 700 मकानों के हितग्राहियों को आवास आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिसमें प्रधानमंत्री आवास एवं राजीव आवास योजना के हितग्राही शामिल है। वहीं 250 कच्चे घरों को पक्का बनाने वाले हितग्राहियों को गृह प्रवेश दिया गया। कार्यक्रम में एसपी विनीत कपूर, एसडीएम रविशंकर राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सोनी, अरविंद श्रीवास्तव, सुमन सोनी, मंजरी जैन आदि मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने मथुराप्रसाद, गोपीलाल, मनीष प्रभाकर, ब्रजेश मालवीय आदि हितग्राहियों को आवासों के नंबर एवं आवास आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किए।

कांग्रेस नेता ने आयोजन को बताया मजाक
इधर कांग्रेस नेता आशीष भदौरिया ने इस आयोजन को गरीबों के साथ मजाक बताया। भदौरिया का आरोप है कि हितग्राहियों को अधूरे आवासों में गृह प्रवेश कराया गया है। कई मकानों का प्लास्टर नहीं हुआ, सेंटिंग नहीं खुली है। ऐसे में गरीब इन मकानों में कैसे रह सकेंगे। उन्होंने अपात्रों को भी आवास आवंटित करने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।