6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल संकट और रास्ते बंद करने से परेशान ग्रामीणों ने की शिकायत

मंगलवार को एसडीएम बृजेश शर्मा की मौजूदगी में जन सुनवाई हुई, जिसमें जनसंकट, बिजली और सड़कों के निर्माण का मुद्दा छाया रहा।
2 min read
Google source verification
chhattisgarh polls

Proposal PHE not accepted

विदिशा/ सिरोंज. मंगलवार को एसडीएम बृजेश शर्मा की मौजूदगी में जन सुनवाई हुई, जिसमें जनसंकट, बिजली और सड़कों के निर्माण का मुद्दा छाया रहा। रास्ते बंद करने से परेशान ग्रामीणों ने भी शिकायतें कीं। ग्राम परसौरा के ग्रामीणों ने एसडीएम को आवेदन देते हुए कहा कि पिछले एक महीने से गांव की बिजली सप्लाई बंद पड़ी हुई है जिसके कारण गांव में भीषण जल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों के साथ मवेशियों को भी पानी नहीं मिल पा रहा है गांव का जल स्तर बहुत नीचे है जिसके कारण नल कूप बंद पडे हुए है।

गांव में पानी की सप्लाई नल जल योजना के तहत की जाती है बिजली नहीं होने कारण वह भी बंद पडी हुई है जबकि बिजली विभाग के अधिकारियों से इस संबंध मे कई बारे में शिकायत कर चुके हैं। गांव से दो किलोमीटर दूर लगे हेडपंप से पानी लाना पडता है जहां पर पानी भरने के लिए लाईन लगती है जिसको देखते हुए भी लोगों की समस्या को शीघ्र किया जाये नहीं तो हम लोग मजबूरी में उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

ग्राम ओखलीखेडा के ग्रामीणों ने आवेदन देते हुए कहा कि गांव को जोडने वाली सडक के काम कों विशनपुर के एक दबंग व्यक्ति के द्वारा सडक निर्माण के काम को रूकवा दिया गया है। जिसकी वजह से हम ग्रामीणों की मुष्किलें बडी हुई है आने वाले दिनों में बारिश होने पर हमारे लोगों का रास्ता ही बंद हो जायेगा जिसके कारण चार महीने तक हम लोग गांव में कैद होकर रह जायेंगें बडी मुश्किल से तो ओखलीखेडा-विशनपुर गरेंठा तक मार्ग बन रहा था नहीं तो कच्चा रास्ता होने के कारण हम लोग बारिश में गांव से शहर नहीं आ पाते है।

ग्रामीणों के साथ बच्चें भी स्कूल नहीं जा पाएंगे जिसको देखते हुए सडक निर्माण में बाधा डालने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करके जनहित में मार्ग का निर्माण जल्द ही करवाया जाए। ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। जिसकी वजह से हमारी परेशानियां बढ़ गईं हैं। इसके अलावा बिजली पानी पेंशन, खाद्यान्न पर्ची और आवास योजना की राशि न मिलने की शिकायतें भी आईं।

गांव-गांव पहुंची कांग्रेस की किसान सम्मान यात्रा
सिरोंज. मंगलवार को कांग्रेेस नेता गगनेन्द्र रघुवंषी के साथ कांग्रेसियों ने किसान सम्मान वाहन यात्रा निकाली। यह यात्रा गगनेन्द्र रघुवंशी के निवास से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिरोंज-लटेरी विधानसभाक्षेत्र के अनेक ग्रामों में पहुंची। इस यात्रा में करीब ३० वाहनों का काफिला था। यह यात्रा सिरोंज से देवपुर, जैतपुर, अनूपपुर, भगवंतपुर, रहीमपुर, फजलपुर, आनंदपुर से होते हुए लटेरी और वहां से मुरवास, बलरामपुर, देवीटोरी, पाटन होते हुए वापस सिरोंज आई।

किसान सम्मान यात्रा का नगर और ग्रामीण अंचलों में कांग्रेसियों ने जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा में रघुवंशी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंसार खान ने कहा कि आज किसान परेशान हैं, लेकिन भाजपा सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में है। इस दौरान लेखराज सिंह बघेल, फूल मियां, अशोक यादव, लक्ष्मण सिंह राजपूत, इरफान गौरी राकेश शर्मा, राजेश बघेल, सुरेन्द्र अहिरवार, केवल सिंह, पहलवान कुशवा, विलकिस जहां, आसिफ मियां के आलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

क्षेत्र में इस यात्रा को लेकर एक बार फिर राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ गईं हैं, क्योंकि तीन दिन पहले ही भाजपा की विकास यात्रा में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा शामिल हुए थे और उनके काफिले में करीब ७० चार पहिया वाहन शामिल थे। ऐसे माना जा रहा है कि कांग्रेस की यह किसान सम्मान यात्रा भाजपा की उसी विकास यात्रा के जवाब में निकाली गई है।