5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टोंक रियासत के समय बनी कोर्ट बिल्डिंग हो चुकी जर्जर

बारिश में कभी भी हो सकती है धरासायी, जर्जर भवन भवन धरासाही होने की खबरें आए दिन सामने आ रहीं हैं। वहीं कोर्ट बिल्डिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

2 min read
Google source verification
bulding

Shabby Building is Inviting Disasters

विदिशा/सिरोंज. जर्जर भवन भवन धरासाही होने की खबरें आए दिन सामने आ रहीं हैं। वहीं कोर्ट बिल्डिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते कभी भी तेज बारिश में यह भर-भराकर गिर सकती है। इसके बावजूद इस भवन में 15 से 20 परिवार रह रहे हैं और जिम्मेदार बिल्डिंग को खाली नहीं करवा पा रहे हैं। इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

भवन की स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि बारिश के दिनों में तेज बारिश होने पर यह बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है। जिसकी चपेट में इसमें रह रहे परिवारों के साथ आसपास के दुकानदार भी आ सकते हैं। समय रहते इस जीर्णर्शीण बिल्डिंग को खाली करवाकर जमींदोज करवाना चाहिए। मालूम हो कि लोक निर्माण विभाग ने इसको पहले ही रिजेक्ट कर दिया है।

नोटिस का नहीं हुआ असर
मालूम हो कि बिल्डिंग में रह रहे लोगों को बिल्डिंग खाली करने के लिए कई बार नोटिस तो दिये गए हैं, लेकिन निराकरण कुछ नहीं निकल पाया और बिल्डिंग में रह रहे लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका। ऐसे में ऐसा प्रतीत होता है कि जिम्मेदार किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। कोट गेट ऐरिया के परिसर में बड़ी संख्या में दुकानें बनी हुई हंै कई लोगो नें अवैध रूप से यहां कब्जा करके दुकानें लगा रखी हैं। कुछ गुमठियां रखी हैं और कुछ दुकानदारों ने गोदाम भी बना रखे है।

अनैतिक रूप से रह रहे है लोग
पुरानी कोट बिल्डिंग पीडब्लूडी के अंतर्गत आती है समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इस कारण कई लोगों ने अनैतिक रूप से बिल्डिंग मे कब्जा करके परिवार सहित रह रहे हैं। साथ ही कई शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी निवास कर रहे हैं।

सोचने वाली बात तो यह कि जिस बिल्डिंग को पीडब्लूडी विभाग ने क्षतिग्रस्त घोषित किया है उस भवन मे अवैध रूप से रह रहे लोगों के लिए बिजली विभाग ने बिजली के मीटर भी लगा दिए हैं। जबकि जो लोग अपने मकानों में नियम से मीटर लगवाने के लिए जाते हंै तो उन लोगों को विद्युत वितरण कंपनी द्वारा परेशान किया जाता है। जबकि यहां पर अवैध रूप से रह रहे लोगों के लिए विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कनेक्शन दिए गए हैं।

टोंक रियासत के समय हुआ था निर्माण
इस कोट बिल्डिंग का निर्माण टोंक रियासत के समय नवाबी राज्य में जब सिरोंज को जिले का दर्जा प्राप्त था उस समय इस बिल्डिंग का निर्माण कराया गया था। सभी विभागों के कार्यालय इसी बिल्डिंग में संचालित होते थे। और ईंट, मिटटी और चूने से इसका निर्माण हुआ था। यह बिल्ििडंग काफी पुरानी हो चुकी है और अब इसकी देखरेख भी ठीक से नहीं हो पा रही है। जिसके चलते इसकी स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रही है और यह बिल्डिंग खस्ताहाल हो गई है।

इनका कहना है
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। यदि कोर्ट बिल्डिंग को मृत घोषित कर दिया है तो इसमें निवास कर रहे लोगों से बिल्डिंग खाली कराकर भवन को जमींजोद करवाने की कार्रवाई की जाएगी। - - बृजेश शर्मा, एसडीएम, सिरोंज